नशामुक्ति के प्रति जागरूकता संदेश के साथ लुकवासा में पुलिस का फ्लैग मार्च - Kolaras

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम लुकवासा में  पुलिस अधीक्षक आईपीएस यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर लुकवासा में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा।

फ्लैग मार्च में एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा एवं समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस बल ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड और विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया और लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म