पारा पहुंचा आसमान पर लोगों से बिना किसी कारण के दिन में न निकलने की सलाह - Shivpuri



शिवपुरी जिले सहित प्रदेश भर में तेज गर्मी का कोहराम मचा हुआ है सुबह 10 बजे से ही तेज गर्मी के साथ पारा आसमान पर पहुंच जाता है तेज गर्मी को देखते हुए बिना किसी ठोस कारण के घर से बाहर जाना सही नहीं है दिन में तेज धूप के साथ लू लपटें शरद गर्म होने से बच्चे बूढ़े सहित बीमारी की चपेट में आ रहे है इस लिए बिना किसी ठोस कारण के दिन में तेज गर्मी के बीच घर से बाहर न निकले।

दिन के समय पारा 40 डिग्री से भी अधिक पहुंचने लगा है इसी क्रम में हम प्रदेश के अलग अलग शहरों में भी देखें तो गर्मी आसमान पर पहुंचने लगी है प्रदेश के सबसे अच्छा शहर इंदौर में इंदौर में सूर्य देव के तीखे तेवर ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है शहर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग हलाकान हैं। स्थिति यह है कि तेज धूप शरीर को झुलसा रही है, जिसके कारण दिन के समय सड़कों पर पहले जैसी चहल-पहल गायब हो गई है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। बुधवार की सुबह भी राहत भरी नहीं रही और सुबह 10 बजे ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद से ही शहर की मुख्य सड़कें सूनी नजर आने लगीं क्योंकि लोगों ने गर्मी के डर से घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है सुबह से ही चल रही लू के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म