कोलारस - कोलारस में राई रोड एसडीएम कार्यालय के पास जनपद कार्यालय को स्वीकृृत भूमि से प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है कोलारस-राई रोड स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने, टेलीफोन एक्सचेंज के पास जनपद पंचायत बिल्डिंग की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बनी टीम ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 2 करोड की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया।
हमारे संवाददाता रोहित बैरागी ने इस संबंध में कोलारस एसडीएम अनूूप श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि शासकीय है जिस पर एक ही परिवार के लोगो द्वारा कई वर्षो से अवैध कब्जा कर रखा है उक्त भूमि जनपद कार्यालय हेतु आवंटित हो चुकी है तथा उक्त भूमि पर जल्द जनपद कार्यालय बनना है जिसके लिये आज भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया जिसमें प्रशासन द्वारा शासन की करीब 2 करोड की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है उक्त शासकीय भूमि पर एक शिव जी की मुर्ती के साथ चबूतरा बना हुआ था जिसमें दो अन्य मुर्तियां है जिनकों फिलहाल अपने कब्जे में लेेेकर सुरक्षित कर लिया गया है।
बता दे कि एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मौके पर एसडीओपी संजय मिश्रा, कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर सहित तेंदुआ थाना, लुकवासा चौकी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ तैनात रही।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार उक्त शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के नए मंदिर का निर्माण किया गया था कार्यवाही के दौरान एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली गई थी जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
कार्यवाही के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की।
शिव मुर्ति के चबूतरे को तोडने के बाद हिन्दू संगठन के लोग उक्त अतिक्रमणकारी परिवार के साथ एकात्रित हुये और शिव जी की मुर्ति को स्थापित करने की मांग करने के साथ - साथ हिन्दूओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे और चक्का जाम भी किया गया परन्तु प्रशासन ने आश्वासन के साथ मामले को सुुुुुलझा लिया।
प्रशासन ने जेसीवी चलाकर बेशकीमती शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा समस्त एसडीएम को निर्देश दिए हैं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही होनी चाहिए सभी एसडीएम इस पर ध्यान दें।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कोलारस में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तहसील एवं एसडीएम कार्यालय के समीप जनपद को आवंटित भूमि खसरा नंबर 26/1 पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी तथा कुछ संरचनाएं भी बनाई गई थीं।
तहसीलदार कोलारस न्यायालय में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 248 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आदेश पारित किया जा चुका था।
इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण के उद्देश्य से बनाए गए चबूतरे को भी हटाया गया।
संबंधित भूमि पर अतिक्रमण के उद्देश्य से एक चबूतरा का भी निर्माण किया गया था जिस पर शंकर जी की पिंडी जैसी आकृति भी रख ली गई थी। जिसे सम्मानपूर्वक वहां से उठाकर अपनी अभी रक्षा में लिया गया है अतिक्रमणकारियों में मांगीलाल शाक्य, गजन लाल, राकेश और मलूका एवं इसी परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

