कोलारस - कोलारस क्षेत्र के सभी पत्रकार एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर पत्रकार लव कुश शर्मा के जन्मदिन के शुभावसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजित कार्यक्रम में सभी ने भाग लिया इस दौरान कोलारस अस्पताल के एनआरसी वार्ड में मरीजों को फल - विस्किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने के लाभ की कामना की गई।
जिसके बाद कोलारस के बेरखेडी रोड पर राईन फार्म हाउस पर केक काटकर उपस्थित लोगों ने पत्रकार लव कुश शर्मा को पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी कार्यक्रम का माहौल उत्साह और आत्मीयता से भरपूर रहा।
इस अवसर कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन खैमरिया, वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव, सुशील काले, जयपाल जाट, विशोक व्यास, राहुल शर्मा, दीपक वत्स, अनंत सिंह जाट, शाकिर खान, मोनू प्रधान, मनोज शिवहरे, रोहित बैरागी, संजू शर्मा, सूरज यादव, अंकेश कुशवाह, टक्कू शर्मा, हार्दिक गुप्ता, मुकेश शर्मा, ओपी भार्गव, सरपंच हरिओम रघुुुवंशी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाहा, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक जैन, उपमाचरण धाकड सहित सभी पत्रकारगण तथा सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।


