रन्नौद में वीर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन संपन्न - Rannod

रन्नौद - शिवपुरी जिले के रन्नौद में वीर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया , कार्यक्रम से पहले पधारे अतिथियों का सम्मान किया शुरुआत मै सरस्वती वंदना गीत से ओज, वीर रस, हास्य, व्यंग्य, गीत एवं ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुतियों का नगरवासियों कोक्ष श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्यतिथि विधायक महेंद्र सिंह यादव ने मंच का साजा करते हुए कहा है कि कवि हमारे देश की धरोहर है, प्रसिद्ध कवि मुकेश मोलवा इंदौर, कुलदीप रंगीला जी देवास, दिनेश याग्निक रायसेन, मुकेश शांडिल्य, अनुभवी मेहरे , महिला कवि जया गुणा, कवि प्रदीप अवस्थी, श्यामविहारी सरल एवं श्री आशीष पटेरिया ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके नगरपरिषद अध्यक्ष राजकुमारी/ जमुना कुशवाह जी नगर परिषद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ,भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह सिकरवार,नगउपाध्यक्ष अमित बोहरे , ,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अवध बोहरे ,सीएमओ विष्णु भदकारिया वरिष्ठ भाजपा नेता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्री आशुतोष शर्मा जी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म