साखनौर में नौ दिवसीय नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ व संगीतमय रामकथा का हुआ भव्य समापन - Kolaras


कोलारस - जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम साखनौर में आयोजित नौ दिवसीय नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। नौवें दिन कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की सरिता बहती रही। महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की।


यह धार्मिक आयोजन ग्राम साखनौर सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं के सहयोग से ठाकुर बाबा के स्थान पर भव्य रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान श्री श्री 108 संत दयानंद सरस्वती महाराज, महंत गोपाल दास, संत शिवदयाल महाराज, श्री नारायण दास महाराज सहित अनेक संतों के दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

व्यासपीठ से आचार्य पंडित हरिशंकर जी महाराज ने संगीतमय रामकथा का भावपूर्ण वाचन किया। उनकी मधुर वाणी ने पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा के दौरान युवक-युवतियां, महिलाएं और पुरुष भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते नजर आए।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
समापन अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, ओ.पी. भार्गव, नवल सिंह सोलंकी, राम सडैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म