शिवपुरी - शिवपुरी शहर के समीप स्थित ग्राम चंदनपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हो चुका है कथा से पूर्व सुंदर कलश यात्रा निकाली गई ग्राम के विभिन्न मार्ग से कलश यात्रा होती हुई कथा स्थल तक पहुंची इसमें कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता श्री बृजभूषण जी महाराज करेंगे एवं इस कथा का आयोजन 25 मई से 1 जून तक रखा गया है इस कथा के आयोजक प्रहलाद सिंह धाकड़ है आचार्य जी ने कथा के प्रथम दिवस पर सुंदर भागवत के महत्व का वर्णन सुनाया और बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मुक्ति प्रदान करने वाली है एवं समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।
श्रीमद् भागवत कथा इसलिए अपने जीवन में मनुष्य को अधिक से अधिक भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए एवं अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए श्रीमद् भागवत कथा जी मनुष्य अकाल मृत्यु मर गए हैं उनका उद्धार करने वाली है क्योंकि धुंधकारी अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गया था तो उसका उद्धार भी श्रीमद् भागवत कथा की कृपा से हुआ इसलिए श्रीमद् भागवत कथा समस्त देवताओं को प्रसन्न करने के लिए रची गई है इसलिए सदा भागवत कथा का पान करें एवं अपने जीवन को कृतार्थ करें कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रखागया है।
Tags
Shivpuri