प्याज से भरा ट्रक और गेहूं से भरा ट्रैक्टर की आमने सामने जोरदार हुई भिड़ंत - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के सिरसौद तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा, में प्याज से भरा ट्रक और गेहूं से भरा ट्रैक्टर की आमने सामने जोरदार हुई भिड़ंत सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

बुधवार देर शाम बाद सिरसौद तिराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक व ट्रेक्टर के बीच सड़क हादसा हो गया। हादसे में प्याज से भरा ट्रक और गेहूं से लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को चोटें आने से घायल हो गए जिन्हे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजबा दिया गया है गनीमत रही कि किसी भी तरह कि जनहानि नहीं हुई है दोनों वाहन चालक सुरक्षित है।

फिलहाल घटना कैसे हुई इन कारणों का स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसा की पड़ताल शुरू कर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रखी है।

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सिरसौद तिराहे पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों की गति नियंत्रित कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म