शिवपुरी- जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम शिवपुरी शहर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होगा कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारी की जा रही हैं।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज शाम को मंदिर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सौरभ गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कार्यक्रम का आयोजन पूरे गरिमामयी ढंग से होना चाहिए यहां साफ-सफाई भी सुनिश्चित कर ली जाए।
Tags
Shivpuri