जिले में दो दिवसीय विशेष आधार महा अभियान 25 व 26 मई को - Shivpuri

शिवपुरी - डाक विभाग द्वारा शिवपुरी एवं श्योपुर जिले में 25 एवं 26 मई को विशेष आधार महा अभियान आयोजित किया जाएगा अभियान के तहत नागरिक आधार कार्ड का नया नामांकन (एनरोलमेंट) एवं आधार अपडेट आसानी से करा सकेंगे।
अभियान के दौरान सभी सामान्य आधार केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे, जबकि प्रधान डाकघर शिवपुरी में यह सुविधा रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

अधीक्षक डाकघर शिवपुरी एच.एस. भीलवार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। आधार अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक, ई-मेल लिंक सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिक से अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित हों।

यह सुविधा कोलारस, पिछोर, शिवपुरी सिटी, पोहरी डाकघर, श्योपुर मुख्य डाकघर एवं प्रधान डाकघर शिवपुरी में उपलब्ध रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म