भोपाल - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जैन मंदिर रीवा पहुंचकर उपशममति माता जी एवं श्रुतमति माता जी को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि दोनों आर्थिका माताओं का असमय देवलोक गमन अत्यंत दुखद एवं अपूर्णनीय क्षति है।
उनका संपूर्ण जीवन त्याग, तप, स्वाध्याय और साधना का प्रेरणा स्त्रोत रहा है वे सदैव धर्म, संयम और आत्मकल्याण की भावना से समाज का मार्गदर्शन करती रहीं है उनका मार्गदर्शन हमें प्रेरणादेता रहेगा शुक्ल ने जैन मंदिर में भगवान के दर्शन किये तथा विराजमान माताओं का आशिर्वाद प्राप्त किया।
Tags
Shivpuri