शिवपुरी - मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 6 लोगों को उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है जिसमें ग्राम सिल्लारपुर तहसील करैरा निवासी फूलवती जाटव पति बादाम सिंह को सर्जरी कराए जाने के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम रांछी, गणेशखेड़ा तहसील कोलारस निवासी कलावती धाकड़ पति हरमुखा धाकड़ को मल्टीपल मायलोमा के उपचार हेतु 50 हजार रूपए, नरवर निवासी विजय सिंह कोली को फैफड़े के केंसर के उपचार हेतु 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार कोलारस के मानीपुरा वार्ड नम्बर 09 निवासी राजू रघुवंशी को 1 लाख रूपए, हिम्मदपुर खोड़ निवासी आरोही लोधी पिता देवेन्द्र लोधी को 35 हजार रूपए तथा डोगरपुर नरवर के निवासी संदीप रावत पिता गजेन्द्र रावत को 90 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Tags
Shivpuri