शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में करैरा में रौनीजा घाट पर देर रात कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध उत्खनन करते एक एलएनटी पॉकलेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की गई कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित शर्मा एवं सुनारी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा भी मौजूद रहे जब्त वाहनों को सुनारी चौकी थाना करैरा की अभिरक्षा में रखा गया है जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
Tags
Shivpuri