बदरवास में भाईचारे एवं सद्भावना के साथ नमाज के बाद ईद-का मनाया त्यौहार, एकता की पेश की मिशाल- Badarwas

रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास की ईदगाह में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर नमाज़ अदा करने के बाद सभी भाइयों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद मुबारक की शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर देश में प्रेम, करुणा, भाईचारे और इंसानियत के साथ आपसी सौहार्द और अधिक मजबूत हो, ऐसी दुआ की गई ईदगाह पर सुबह से ही मुस्लिम भाइयो का आना शुरू हो गया तथा सुबह 8.45 पर नमाज के बाद मेलमिलाप ओर ईद मुबारक शुभकामनाओ का दौर चलता रहा । 

इस अवसर पर मुन्ना खांन पठान, दादाभाई, सुबराती खान, इशाक खान, बबलू खान, भूरा खान, जुम्मन खान, शकील खान, इसराइल खान,  राजा खान, भैया मिस्त्री, शाहरुख़ खान, एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, भूपेंद्र यादव भोले एवं महंत रामगिरि जी महाराज ने सभी से गले मिलते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।

महाराज जी ने कहा कि हमारी समरसता और भाईचारा यूँ ही सदैव बना रहे यह हमारी धरोहर है आने वाली नई पीढ़ी इसका अनुसरण कर गंगा जमुनी तहजीब, भाईचारा कायम रखे सभी को ईद मुबारक।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म