सायबर ठगी के आरोपी की तलाश में पुलिस ने लगाई सीढ़ी, वीडियो वायरल - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर एक मकान पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।

मामले को लेकर प्रभारी एसडीओपी करेरा प्रशांत शर्मा ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जानकारी दी कि सायबर ठगी से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपी दशरथ लोधी, देवेंद्र लोधी के मकान में छिपा हुआ था आरोपी की तलाश में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी मकान का गेट नहीं खोला गया, जिसके चलते आमजन की मदद से सीढ़ी लगाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म