शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी मे शामिल बांरा राजस्थान के आरोपी सागर सिंह मीणा को गुना से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ की क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई व उनकी पुलिस टीम द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के क्रम मे दिनांक 22.05.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना पर से स्मैक विक्रय करने करैरा आए दो आरोपीगण नाम 1. अजय मीना पुत्र शेरसिंह मीना उम्र 22 साल निवासी मूढरा हनुमान थाना धरनवदा जिला गुना एवं 2. रामहेत मीना पुत्र रामसिंह मीना उम्र 31 साल नि. अनन्तपुर मोहिया थाना राधौगढ जिला गुना को 43.06 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था एवं आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 333/26 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपीगणों से स्मैक के स्त्रोत के संबंध मे विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपीगण ने स्मैक की तस्करी करने बाले साथी सागर मीणा नि ढीमरपुरा राजस्थान से खरीदकर लाना बताया था। आज दिनांक 24.05.26 को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी सागर सिंह मीणा पिता देवकिशन मीणा उम्र 32 साल नि. ग्राम ढीमरपुरा थाना बाचपा जिला बारां राजस्थान को जिला गुना म. प्र. से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि राजकुमार सिंह चाहर, उनि राधेश्याम शिवहरे, आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर नीरज कुमार थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।
Tags
Shivpuri