कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही मे न्यायालय के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 270/2021 के फरार दो स्थाई वारंटी करन एवं कली आदिवासी को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 23.05.2026 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय कोलारस के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 270/2021 के स्थाई वारंटी करन पुत्र मुरारी आदिवासी उम्र 23 साल एवं कली पुत्र मुरारी आदिवासी उम्र 26 साल निवासीगण ग्राम करमई को दौराने कॉम्बिंग गश्त उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों को आज दिनांक 24.05.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकङ, सउनि. जितेन्द्र सिंह जाट, प्र.आर. 493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर. 1001 पवन जाट, आर. चालक 85 लोकेन्द्र झाला की विशेष भूमिका रही।
Tags
Kolaras