कोलारस - शिवपुरी जिले के थाना कोलारस पुलिस व्दारा चोरी के अपराध क्रमाक 205/26 मे चोरी का विद्युत तार एवं अपराध मे प्रयुक्त मोटर साईकिल जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों, अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अबैध मादक पदार्थ की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलरस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोलारस द्वारा विद्युत तार चोरी मामले में चोरी गया तार एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
दिनांक 12.06.2026 को अपराध क्रमांक 205/26 धारा धारा 303 (2) बीएनएस, 136 विधुत अधि. मे चोरी गये 11 खंम्भो का बिजली का तार आरोपी गण शरद खटीक पुत्र हरिओम खटीक उम्र 42 साल निवासी ग्राम खरैह थाना रन्नौद, छोटू लोधी पुत्र नीरज लोधी उम्र 18 साल निवासी ग्राम खरैह, आशीष लोधी पुत्र नवल सिह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम भडौता के कब्जे से 70 किलोग्राम एल्यूमिनियम बिजली का तार जप्त किया व घटना मे प्रयुक्त मोटरसईकिल कुल कीमति करीबन 02 लाख रूपये की जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में - थाना इंचार्ज उनि बबलेश कुमार, सउनि गुनेश्वर पैकंरा, सउनि लटूरचंद, प्रआर जानकीलाल, आर शिववीर सेंगर, आर निर्मल बारेला आर रामसिंह पटेलिया आर ओमप्रकाश भिलाला, आर चालक रणवीर सिंह यादव की विशेष भूमिका रही है।