कोलारस झिरियन सरकार पर श्रीमद भागवत कथा जारी
अदभुत आस्था का केन्द्र झिरियन सरकार पर 21 वर्षों से प्रज्जवलित है अखण्ड ज्योत
कोलारस - नगर के अति प्राचीन सिद्ध स्थल झिरियन सरकार हनुमान मंदिर पर प्रथम दिवस कथा व्यास असंध्या दुबे जी श्रीधाम वृन्दावन ने कहा कि जब जब छल कपट बढ़ता है, सज्जन पुरूषों पर अत्याचार बढ़ने लगते है। पृथ्वी पर जब जब धर्म की हानि होती है और अधर्म की वृद्धि होती है . तब तब भगवान गौ एवं भक्तों की रक्षा के लिए दुष्टों का संहार के लिए धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेकर पृथ्वी पर आकर साधु संतों की रक्षा करते है। आजकल देखो भू-माफिआ मंदिर की भूमि को भी नहीं छोड़ रहे है, चारो तरफ मनुष्य का जीवन छल-कपट मय हो गया परिवार में प्रेम खोजने से भी नजर नहीं आता मात्र पैसा, हाय पैसा, हाय कोढी, हाय गाड़ी और धर्म को भी दिखावा बना के रख दिया, "इस संसार" का मूलदया धर्म ही है आज नहीं तो अपने आने वाले जीवन में राजी से नही तो गैर राजी दया धर्म के मूल को मानना ही पडेगा, अंत समय में जितना छलकपट किया है उससे हजारों गुना कष्ट इस शरीर को होगा तब पछताने के सिवा कुछ भी हाथ में न रहेगा, अभी भी संभल जाओ दया धर्म के मूल के सूत्र को पकड़ लो, स्रोताओं ने भाव से अधिक मास में आध्यतमिक भक्ति की ओर जाने का कथा ब्यास जी को दोनो हाथ उठाकर आश्वासन दिया इसी में संगीतकारों ने कोलारस में राधे-राधे की धुन पर भक्त थिरकते नजर आये, झिरियन सरकार पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है कार्यक्रम महंत शंकरदास महाराज के सानिध्य में जारी है जिसमें सभी भक्त सहयोग कर रहे है जिसमें प्रमुख रूप से किटटू पारीक, राजमोहन श्रीवास्तव, बामौर वाले, कृष्णकांत पाण्डे, भाँती वाले, प्रकाश सोनी, अशोक शर्मा गुरूजी, सोनू यादव सेमनटोरी वाले, राहुल शिवहरे, अनिल लोधी भडौता वाले, प्रमोद धाकड़ मोहरा वाले, रमेश रावत भटौआ वाले, नारायण निबौरिया, चोखरमल केवट (चुक्का पचावली वाले), भानू तोमर, अशोक महाराज राई वाले, इन्द्रभान सिहं यादव, बारोद वाले, शनि परिहार, मुकेश रघुवंशी लुकवासा वाले है श्रद्धालु प्रतिदिन धर्म लाभ ले रहे है।
