05 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को रन्नौद पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kolaras

कोलारस - कोलारस पुलिस थाना रन्नौद पुलिस द्वारा वारंटीयों की धरपकड़ कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्र. 323/21 मे 05 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अमर सिंह आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं इसी क्रम में थाना रन्नौद में लंबित स्थाई वारंटो में वारंटियों की तलाश का सघन अभियान चलाकर वारंटियों की तलाश की जा रही है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया जाकर वारंटियों की तलाश के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि 05 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी अमर सिंह आदिवासी अपने ग्राम टोकनी मे आया हुआ है जिस पर थाना प्रभारी रन्नौद उनि राजीव कुमार दुबे द्वारा वारंटी की तलाश हेतु टीम भेजी गई एवं आज दिनाँक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय कोलारस के प्रकरण क्र. 323/21 में 05 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी अमर सिंह आदिवासी पुत्र हरज्ञान आदिवासी उम्र 46 साल निवासी ग्राम टोकनी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय कोलारस के समक्ष पेश किया गया है जिसका जेल वारंट जारी किये जाने से वारंटी को सब जेल कोलारस दाखिल किया गया है। 

सराहयनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे, सउनि जयनारायण, प्र.आर. 934 जगेश सिकरवार, आर. 814 महेश सिंह, आर. 716 दीपक तोमर की सराहयनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म