रानी लक्ष्मीबाई के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को किया नमन
बदरवास - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय बदरवास में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष, वीरता, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा को याद करते हुए उनके अमर बलिदान का पुण्य स्मरण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, राजेश मिश्रा, विनीता कुशवाह, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, बलराम परिहार सहित स्टाफ एवं छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का समापन "खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी" के उद्घोष के साथ हुआ।
Tags
Badarwas