कोलारस में 3 दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू, पात्र हितग्राहियों को बांटे गए योजनाओं के स्वीकृति पत्र - Kolaras

कोलारस - जनपद पंचायत प्रांगण, कोलारस में नगर परिषद कोलारस एवं जनपद पंचायत कोलारस के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘जन कल्याण शिविर’ का विधिवत शुभारंभ हुआ शिविर के पहले दिन केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य हितलाभ वितरित किए गए।  
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने और पात्र लोगों को त्वरित लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं मंच से केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे शिविर में आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।  

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव उपस्थित रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने की।  

विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, मंडल महामंत्री दीपक जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गुरप्रीत सिंह चीमा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, वारिष्ठ भाजपा नेता ओ०पी० भार्गव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा बलबीर निबोरिया, पवन शिवहरे मंच पर उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम में पार्षद राजू भार्गव, संदीप चंदेल, होतम जाटव, पूर्व पार्षद महेश गुप्ता, संजय चौहान, आकाश चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।  

कार्यक्रम का मंच संचालन पुष्पेंद्र (आकाश) चौहान ने किया 

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पात्रता जांच, आवेदन एवं मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म