प्रशासन ने 3 अलग-अलग स्थानों पर दबंगों के कब्जे से मुक्त कराई भूमि, भूमि स्वामियों को दिलाया कब्जा - Shivpuri

 
शासकीय मार्ग को कराया अतिक्रमण मुक्त

शिवपुरी - शिवपुरी जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता ने 3 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व व पुलिस के संयुक्त दल की मौजूदगी में बलपूर्वक भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर भूमि स्वामियों को सुपुर्द किया गया है वही अनुभाग में शासकीय भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता को मुक्त कराया है इस सम्पूर्ण कार्यवाही में तहसीलदार, आरआई, पटवारी व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

छर्च के गढ़ला में 5 बीघा जमीन को दबंग के कब्जे से कराया मुक्त

पोहरी अनुभाग के छर्च क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गड़ला में दबंग लालजी सरदार द्वारा बीते कई बर्षाे से भूमिस्वामी करन जाटव की 5 बीघा जमीन पर अवैध रूप से काबिज था गतदिवस एसडीएम जेपी गुप्ता के निर्देश पर राजस्व व पुलिस ने संयुक्त रूप से अबैध कब्जे को हटवाकर मौके पर खेत की जुताई करवाकर भूमिस्वामी करन जाटव को कब्जा दिलाया। एसडीएम जेपी गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि गरीब, दलित एवं आदिवासियों की भूमियों पर किसी भी दबंग व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

पोहरी अनुभाग के ग्राम पंचायत उपसिल अंतर्गत आने हाइवे किनारे बेशकीमती शासकीय भूमि पर दबंगो ने आदिवासियों के नाम पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया जिसकी सूचना प्रशासन को मिली जिस पर एसडीएम जेपी गुप्ता ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई और मौके पर पहुँच अवैध कब्जे को बलपूर्वक हटाया गया।

नगरा में शासकीय मार्ग से हटाया अवैध अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों पर की बाउंड ओवर की कार्रवाई

पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले नगरा के ग्रामीणों ने बीते 23 जून को जनसुनवाई में एक आवेदन सौंपा जिसमें उल्लेख किया कि नगरा के सर्वे क्रमांक 792 एवं 814 स्थित शासकीय मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाकर मार्ग को मुक्त कराया जाए। 

जनसुनवाई से प्राप्त आवेदन पर एसडीएम जेपी गुप्ता ने तहसीलदार, आरआई, पटवारी और पुलिस बल के सहयोग से अवैध अतिक्रमण को हटाकर आमजन के लिए शासकीय मार्ग को दुरुस्त कराया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को बाउंड ओवर कर भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म