वेनेजुएला में बुधवार को आई एक प्राकृतिक आपदा ने पूरी दुनिया को अंचभित कर दिया दरअसल, इस देश में रात को अचानक 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया कुछ सेकंड के लिए ही पैदा हुए इस कंपन ने शहरी इलाकों को हिलाकर रख दिया और सैकड़ों इमारतों का आधार हिल गया हालांकि, इससे पहले कि कोई संभल पाता और खतरे का अंदाजा लगा पाता, अचानक ही एक बार फिर धरती कांपी इस बार और ज्यादा भीषण झटकों से। देखते ही देखते कई इमारतें जमींदोज हो गईं और मलबे में हजारों लोग दब गए।
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अब तक वेनेजुएला में दो भूकंपों से 164 लोगों की जान जा चुकी है इसके अलावा करीब एक हजार लोग घायल हैं।
हालांकि, यह आंकड़े न तो पूरे हैं और न ही अंतिम। दरअसल, रात में भूकंप आने की वजह से पूरे नुकसान का जायजा तक नहीं लिया जा सका है। राहत-बचाव कार्य फिलहाल जारी हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन भूकंपों में मृतकों का आंकड़ा एक हजार से लेकर एक लाख तक के दायरे में कहीं भी हो सकता है और पूरी तस्वीर साफ होने में 24 घंटे से ज्यादा का समय भी लग सकता है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर वेनेजुएला में बुधवार रात भूकंप आने का पूरा घटनाक्रम क्या हुआ? यह भूकंप कितने घातक रहे? वेनेजुएला में एक के बाद एक लगातार भूकंपों के आने की क्या वजह रही? कैसे गूगल ने इस भूकंप के आने से पहले ही लोगों के मोबाइल पर इससे जुड़े अलर्ट भेजना शुरू कर दिया था? भूकंप के बाद वेनेजुएला के ताजा हालात क्या हैं?
वेनेजुएला में बुधवार रात भूकंप आने का पूरा घटनाक्रम क्या हुआ?
24 जून 2026 (बुधवार रात) वेनेजुएला में एक विनाशकारी और दुर्लभ डबलेट यानी दोहरा भूकंप आया। इसने भारी तबाही मचाई। आइये जानते हैं घटना का पूरा क्रम...
1. भूकंप के एक के बाद एक झटके
बुधवार शाम करीब 6:04 बजे (स्थानीय समयानुसार), जब लोग 1821 के बैटल ऑफ काराबोबो की याद में मनाए जा रहे राष्ट्रीय अवकाश के कारण अपने घरों में थे, तब पहला भूकंप आया।
यह पहला झटका 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र राजधानी काराकास के पश्चिम में याराकुय राज्य के मोरोन तटीय शहर के पास लगभग 13 से 22 किलोमीटर की गहराई में था।
इसके ठीक 39 सेकंड बाद उसी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का एक और शक्तिशाली दूसरा भूकंप आया। एक ही क्षेत्र में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए लगभग समान तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों को वैज्ञानिक डबलेट भूकंप कहते हैं।
. जबरदस्त तबाही और राहत-बचाव कार्य
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी काराकास में इमारतें हिलने लगीं और कई पूरी तरह ढह गईं। चाकाओ नगर पालिका में कम से कम दो इमारतें पूरी तरह से गिर गईं।
सड़कों में गहरी दरारें पड़ गईं और वे बीच से फट गईं। एक ऊंची इमारत पर बना स्विमिंग पूल टूट गया और उसका सारा पानी सड़क पर आ गिरा।
काराकास के पास स्थित मुख्य सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय मैकेतिया हवाई अड्डा को भारी नुकसान पहुंचा, इसके कारण उसे तुरंत बंद कर दिया गया।
भूकंप के झटके इतनी दूर तक महसूस किए गए कि वेनेजुएला के अलावा 1000 किमी दूर कोलंबिया (बोगोटा) और ब्राजील के एमेजॉन क्षेत्र तक महसूस किए गए।
3. सरकारी कदम और आपातकाल की घोषणा
अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने तुरंत पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया।
मेट्रो और ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं, और स्कूलों को सप्ताह के बाकी दिनों के लिए बंद कर दिया गया।
मुख्य भूकंप के बाद 20 से अधिक आफ्टरशॉक्स (झटके) महसूस किए गए, इसलिए अधिकारियों ने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से बाहर खुले में रहने की सलाह दी।
शुरुआत में अमेरिका के सुनामी चेतावनी प्रणाली द्वारा कैरेबियाई क्षेत्रों (प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स) के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
वेनेजुएला में आए ये भूकंप कितने घातक रहे?
1. मौतों के आंकड़े
आधिकारिक आंकड़े: वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि इस आपदा में कम से कम 164 लोगों की मौत हुई है और लगभग 1000 लोग घायल हुए हैं। मलवे में दबे लोगों को निकालने के कारण यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई गई।
यूएसजीएस का भयावह अनुमान: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है। यूएसजीएस के सांख्यिकीय अनुमानों के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 के बीच होने की काफी संभावना है। अधिकारियों को भी डर है कि हताहतों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच सकती है।
2. बुनियादी ढांचे का नुकसान
राजधानी काराकास में झटके इतने तेज थे कि पूरी-पूरी इमारतें हिलने लगीं और कई ढह गईं। चकाओ नगर पालिका में कम से कम दो इमारतें पूरी तरह से गिर गई हैं। काराकास के अलतामीरा और एल पैरासो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अलतामीरा में एक 22 मंजिला इमारत के मलबे से आपातकालीन दल लोगों को निकाल रहे हैं।
इसके अलावा कई इलाकों में सड़कों के बीचों-बीच गहरी दरारें पड़ गईं और वे फट गईं। एक डरावने वीडियो में दिखा कि एक ऊंची इमारत पर बना स्विमिंग पूल भूकंप के झटकों से टूट गया और उसका सारा पानी नीचे सड़क पर आ गिरा। कई घरों की बाहरी दीवारें पूरी तरह गिर गईं, जिससे सड़क से ही घरों के अंदर का फर्नीचर दिखने लगा।
Tags
Indian