कोलारस - शिवपुरी जिले अंतर्गत आने वाले पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का स्थानांतरण अन्य जिले में होने के साथ साथ कोलारस पुलिस थाना में पदस्थ थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर का पुलिस विभाग में लंबा समय बिताने के बाद आज सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह कोलारस पुलिस थाना प्रांगण में आयोजित किया गया।
बिदाई समारोह में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा, कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव, तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह, रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द चौहान, बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव, इंदार थाना प्रभारी, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, नगर परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे एवं वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव, विशोक व्यास, मोनू प्रधान, शाकिर खान, लवकुश शर्मा, रोहित बैरागी, सूरज यादव, रवि सैन, विवेक चंदेल सहित समस्त कोलारस पुलिस थाना स्टाप, नगर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी
पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद दिनांक 30.06.2026 को सेवानिवृत होने वाले अधिकारी / कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे सेवानिवृत होने बाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के साथ विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी।
निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह के दिनांक 30.06.2026 को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा सेवानिवृत हुये पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी / कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras