कोलारस - मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आज शिवपुरी प्रवास के दौरान जाट होटल, बायपास कोलारस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाहा, ओपी भार्गव, मंडल महामंत्री दीपक जैन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर निवौरिया, पार्षद संदीप चंदेल, पुष्पेंद्र (आकाश) चौहान, देवेंद्र जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras