कोलारस - सदगुरु कबीर साहेब आश्रम पर कोलारस कोली समाज द्वारा सतगुरु कबीर साहेब का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकल गए जिसमें सभी कोली समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शोभायात्रा को सफल बनाया शोभायात्रा कबीर मंदिर से प्रारंभ होकर कोली मोहल्ला, गौढ़ मोहल्ला सदर बाजार होते हुए हनुमान मंदिर के सामने से बड़ौदा रोड होते हुए कबीर आश्रम पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में घोड़ा बग्गी पर कबीर साहेब के छायाचित्र को विराजमान कर साथ में कटनी से पधारे महंत श्री दिनेश साहिब जी को विराजमान कर डी.जे. पर कबीर साहेब की अमृतवाणी और कबीर भजनों के साथ चल समारोह संपन्न हुआ चल समारोह में बाहर कई शहरों और ग्रामों से आए हुए अतिथियों का सानिध्य प्राप्त हुआ शोभा यात्रा के दौरान कोलारस में विभिन्न स्थानों पर ठंडा पानी,चाय, ठंडाई और पुष्प वर्षा से चल समारोह का स्वागत किया गया उसके उपरांत कटनी से पधारे महंत दिनेश साहिब जी के आशीर्वाद वचनों से सभी कोलारस वासीयों को धर्म लाभ प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे जी को आमंत्रित किया गया एवं नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद भाई राम सडैया जी एवं वार्ड 15 के पार्षद भानु प्रताप सिंह जाट जी उपस्थित हुए समाज के लोगों ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर पधारे अध्यक्ष साहब ने समाज के लोगों से कहा मेरे लायक कोई काम हो तो मैं अवश्य पूरा करूंगा कोली समाज एक सीधा-साधा समाज है जो छल कपट से दूर है मैं हमेशा आपके साथ हूं।
आप लोग तो हमेशा ही महापुरुष सदगुरु कबीर साहेब जी के कार्यक्रम को हर वर्ष धूमधाम से मानते हो यदि मेरे लायक और कोई सेवा हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं सभी समाज के लोगों ने धन्यवाद दिया और कार्यक्रम अंत में भोजन भंडारा भी समाज की ओर से रखा गया था जिसमें बाहर से पधारे हुए कोली समाज के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया शाम को चौका आरती का कार्यक्रम रखा गया रात के समय कबीर भजनों को गाने वाली मंडलीय बुलाई गई जिन्होंने रात भर एक से बढ़कर एक कबीर भजनों की प्रस्तुतियां दी जिससे श्रोता झूम उठे और सभी ने आनंद प्राप्त किया - आयोजन कर्ता समस्त कोली समाज कोलारस
Tags
Kolaras