कोलारस - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस एवं कृषि विकास अधिकारी के द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये उर्वरक की कालाबाजारी एवं अवैध परिवहन किये जाने पर ट्रेक्टर-ट्राली मे भरे 70 कट्टे डीएपी खाद कीमती आठ लाख चालीस हजार रूपये को जप्त कर कार्यवाही की गयी है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले मे अवैध गतिविधियों एवं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है पुलिस अधीक्षक जी के द्वारा जिले मे अवैध रुप से उर्वरक का भंडारण करने बालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ के द्वारा अवैध रुप से उर्वरक डीएपी खाद का भंडारण करने हेतु परिवहन करते हुये ट्रेक्टर को पकड़कर उसमे भरे 70 कट्टे खाद के जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।
दिनांक 23.06.26 को रात करीब 01.00 बजे मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रुप से पुलिस एवं फरियादी कल्लू कोली पुत्र सीताराम कोली उम्र 32 साल नि.ग्राम मुङेनी पोस्ट रायश्री थाना देहात जिला शिवपुरी हाल- उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड कोलारस जिला शिवपुरी के द्वारा आरोपी रिंकू धाकड़ एवं एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर का चैसिस नम्बर QUTE30405000734 मोडल नम्बर स्वराज 735 FE एवं ट्राली से 70 कट्टे डीएपी उर्वरक का अवैध परिवहन एवं उर्वरक की कालाबाजारी एवं धोखाधड़ी करते हुए उपरोक्त टीम द्वारा छापा मार कर लगभग आठ लाख चालीस हजार रूपये का माल जप्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकङ, सउनि.जितेन्द्र सिंह जाट,आर.1001 पवन जाट, आर.291 राहुल परिहार, 1102 हरिओम कौरव की विशेष भूमिका रही।
Tags
Kolaras