बदरवास - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास में शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में कोलकाता से प्रसारित प्रधानमंत्री जी के सीधे प्रसारण कार्यक्रम से जुड़कर विभिन्न योगासन, ध्यान, आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कार्यक्रम में दिए निर्देशानुसार किया गया।
शिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाता है बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है।
योग दिवस पर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर चंद्रवीर सिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, कपिल परिहार, बसंती मिंज, उदय सिंह, शशि गुप्ता, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, बलराम परिहार सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।
