कार्यक्रम का राष्ट्रीय प्रसारण जो कोलकाता से हुआ, वह सब ने सुना तत्पश्चात प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सभी ने सुना प्रधानमंत्री जी ने कहा स्वस्थ आयु के लिए योग अति आवश्यक है हमें इसे प्रतिदिन दिनचर्या में लाना चाहिए फिर योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम के निर्देशानुसार सुबह 7:00 से सभी ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया गया।
मुख्य रूप से योग अभ्यास कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव परशुराम कल्याण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रंजीत दुबे, दिलीप चौधरी, राहुल जाट पार्षद, शैलेश शर्मा ,केपी यादवजी सुमेला ,महेंद्र परिहार, श्रीमती मीना शर्मा, रेणु कुमारी, मोनिका विमल, पिंकी कुशवाह, मोहन सिंह कुशवाह, रामवीर त्यागी, शिवनंदन लोधी, भरत कुशवाह, राजपाल यादव, सीताराम ओझा, मुकेश शर्मा, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, दुर्गेश बैरागी, अजय लोधी नॉन सिंह पटेलिया, दीवान सिंह पटेलिया, प्रदीप दांगी, राहुल प्रजापति, अरविंद जाटव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे योग प्रभारी मुकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
