दिनेश झा बदरवास - ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करने तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बदरवास में छात्राओं को शासन की महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन की इस योजना को उनकी शिक्षा में मददगार बताया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की और विद्यालय की पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं साइकिलें मिलने से छात्राओं का समय बचेगा और घर से नियमित विद्यालय आना आसान होगा छात्राओं ने भी साइकिल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हमारा शिक्षा का सफर आसान होगा।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, कपिल परिहार, उदय सिंह, राजेश मिश्रा, शशि गुप्ता, विनीता कुशवाह, ममता यादव, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, बलराम परिहार सहित छात्राएं और उनके पालक उपस्थित रहे साइकिल वितरण के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और छात्राएं साइकिल पाकर प्रसन्न होकर घरों की ओर रवाना हुईं।
Tags
Badarwas