कोलारस - हल्द्वानी में मिला कोलारस की नीट छात्रा का शवः डायरी में लिखा - एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोडूंगी, दोस्त के फोन से लगी जानकारी, नीट की तैयारी करने के लिए शिवपुरी से हल्द्वानी गई छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें लिखा है एक को छोड़ दिया है दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।
मई अंत में ज्वाइन की थी कोचिंग
जानकारी के मुताबिक मानीपुरा कोलारस, शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी अंजलि जाटव (19), पुत्री रघुवीर जाटव ने 30 मई को हल्द्वानी मुखानी स्थित एक निजी कोचिंग से नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था अभी डेमो क्लासेस ले रही थी और 29 जून से नियमित कक्षाएं शुरू होनी थीं वह कोचिंग से संबद्ध पीजी होस्टल में रह रही थी भोपाल एम्स से पढ़ाई कर रहे भाई जितेंद्र जाटव ने भी हल्द्वानी से कोचिंग की थी यही देखते हुए पिता ने बेटी को भी नीट की तैयारी कराने के लिए 563 किमी दूर हल्द्वानी भेजा था।
पांच दिन पहले पिता से कहा था - तबीयत खराब है पापा जी
पिता रघुवीर जाटव का कहना है कि री-नीट के बाद नया बैच बनने वाला था पांच दिन पहले बेटी से बात हुई थी, तब बता रही थी तबीयत खराब है तब कहा था कि डॉक्टर को दिखा लें हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार पुलिस ने फोन कब्जे में लिया गया है उसकी इंटरनेट मीडिया और गूगल सर्च हिस्ट्री भी चेक की जा रही है।
Tags
Kolaras