महापौर अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन बने 'विहित प्राधिकारी' - Bhopal


भोपाल - मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं राज्य सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग (मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल) ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी किया गया है आदेश में स्पष्ट किया गया है कि "मध्यप्रदेश नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999" के प्रावधानों के अंतर्गत नगरीय निकायों के आगामी निर्वाचन के लिए महापौर/अध्यक्ष के पद के आरक्षण की कार्यवाही की जानी है इसी नियम के तहत आयुक्त को प्राधिकृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म