कोलारस - शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर गठित जिला टास्क फोर्स ने कोलारस क्षेत्र के मानीपुरा मंडी के समीप निजी भूमि पर किए जा रहे अवैध खनिज भंडारण एवं भराव कार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान मौके से जेसीबी मशीन (MP07 DA 4225) को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में थाना कोलारस में रखा गया है। प्रशासन ने मशीन स्वामी एवं संबंधित भूमि स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और खनिज भंडारण में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Kolaras