प्रशासन न कोलारस केे मानीपुरा में अवैध डीएपी खाद से भरे एक ट्रक को किया जप्त - Kolaras

कोलारस - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के मानीपुरा में एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बुधवार को मानीपुरा के पास स्थित कैलादेवी कोल्ड स्टोरेज के पीछे खड़े डीएपी खाद से भरे एक ट्रक को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह खाद राजस्थान से मंगाया गया था जिसे ओने पौने दामों में किसानों को बेचा जाना था।

जानकारी के अनुसार मौके पर एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रहे और मामले की जांच की गई अधिकारियों द्वारा ट्रक में भरे खाद के दस्तावेजों एवं परिवहन संबंधी वैधानिक पहलुओं की पड़ताल की गई और अवैध डीएपी खाद के साथ ट्रक को जप्त कर कोलारस पुलिस थाने में पुलिस कस्टड़ी में रखा गया है।

कोलारस में मां कैला देवी कोल्ड स्टोर परिसर में संदिग्ध खाद से भरा ट्रक जब्त, 377 बोरियां बरामद, चालक फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि खाद के भंडारण और परिवहन से जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई की गई प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म