बदरवास, रन्‍नौद सहित जिले के 14 थाना प्रभारी स्‍तर के पुलिस कर्मियों की हुई अदला बदली - Shivpuri



शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक आईपीएस यांगचेन भूटिया डोलकर ने जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना दी गई है।


जारी आदेश में निरीक्षक नवीन यादव को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बदरवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं राजीव दुबे को थाना प्रभारी सुभाषपुरा से थाना प्रभारी रन्‍नौद की नई जिम्‍मेदारी सौंपी गई इसी के साथ कुल 14 पुलिस अधिकारियों को भी जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।



पुलिस अधीक्षक आईपीएस यांगचेन भूटिया डोलकर ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म