अनियंत्रित होकर कंटेनर पुलिया से नीचे गिरा लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, क्लीनर झुलसा - Guna



मध्‍यप्रदेश के गुना जिले के बीनागंज बाईपास पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने रूह कंपा दी शिवपुरी से ब्यावरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-46 की पुलिया को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा और पलट गया कंटेनर पलटते ही आग का गोला बन गया केबिन में फंसे ड्राइवर की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया।


घटना चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज चौकी अंतर्गत बीनागंज बाईपास की है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजस्थान पासिंग का कंटेनर शिवपुरी की ओर से ब्यावरा-भोपाल की तरफ जा रहा था सुबह ड्राइवर को नींद की झपकी आने से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और भारी वाहन सीधे पुलिया की दीवार तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। देखते ही देखते पूरे कंटेनर में आग लग गई।


क्लीनर कूदकर बाहर निकला बचाई जान

हादसे के वक्त ड्राइवर स्टेयरिंग पर ही फंस गया आग ने चंद सेकंड में पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण कोई आगे नहीं बढ़ सका कुछ ही मिनटों में ड्राइवर का शव पूरी तरह जल गया वहीं, क्लीनर मनीष बघेल किसी तरह कूदकर बाहर निकल आया, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया सूचना मिलते ही बीनागंज चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


कंटेनर राजस्थान का होना बताया

गंभीर रूप से घायल क्लीनर मनीष बघेल को पहले चाचौड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गुना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं केबिन में जली अवस्था में मिले ड्राइवर के शव को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कंटेनर के दस्तावेजों और नंबर प्लेट के आधार पर ड्राइवर की शिनाख्त करने में जुटी है। कंटेनर राजस्थान का बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म