दिल्ली से लेकर कश्मीर तक शनिवार की शाम किए गए भूकंप के झटके महसूस आने वाले समय में सावधानी बरतने की देशवासियों को आवश्यकता - India

भारत - अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शनिवार शाम 7.04 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर अफगानिस्तान समेत 8 देश भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखा गया।


देश में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर थी श्रीनगर के रहने वाले इम्तियाज अहमद ने भूकंप की जानकारी देते हुए बताया कि वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे तभी कुर्सी और बिजली की तारें हिलने लगीं।


जहां भूकंप का केंद्र होता है वहां तेज झटके महसूस किए जाते हैं जैसे जैसे केंद्र से दूरी बढ़ती है उतने तेज झटके महसूस नहीं होते हैं आमतौर पर भूकंप की तीव्रता 6.5 या उससे ज्यादा होने पर जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है 6 या उससे कम तीव्रता का भूकंप आने पर लोगों और सामान्य जनजीवन पर कम असर होता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म