शिवपुरी - 33 के.व्ही. पोहरी फीडर एवं 11 के.व्ही. पतारा पम्प फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर 27 जून को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही. पोहरी फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं उच्चदाव उपभोक्ता से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 11 के.व्ही. पतारा पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र सतनवाड़ा, पतारा पम्प से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Tags
Shivpuri