महादेव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी - Kolaras



कोलारस - कोलारस नगर के वार्ड क्रमांक 1 राई रोड लोधी मोहल्ला में स्थित महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया कथा के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का रसपान करते रहे पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ कथा का समापन हुआ।


इसके बाद आयोजित भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और मानवता का संदेश प्रसारित हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म