कोलारस नगर से होकर गुजरने वाली बसों की स्पीड दिन में भीड़ भाड़ होने के बाद भी इतनी अधिक होती है कि रोड़ के किनारे खड़े होने वाले लोगो की आंखों में धूल तक भर जाती है कोलारस पुलिस प्रशासन को पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुये भीड़ वाले स्थानों पर ऊचे स्पीड ब्रेकर तथा कई स्थानों पर बैरिकेड लगाने के साथ - साथ अधिक स्पीड वाली बसों की चालानी कार्यवाही की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करनी चाहिये कोलारस, बदरवास, लुकवासा पुलिस को बसों की अधिक स्पीड नगर में चलाने पर चालानी कार्यवाही करनी चाहिये जिले की पुलिस अधीक्षका एवं कोलारस एसडीओपी से इस संबंध में जनहित के कार्य को गम्भीरता से लेते हुये भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
कोलारस में बस स्टैंड की जगह रोड़ पर बसे खड़ी होने से जाम लगने तथा दुर्घटनाओं का खतरा
कोलारस नगर में विगत करीब दो माह पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नवीन बस स्टैंड का उद्दघाटन कर चुके है किन्तु जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान इस ओर न जाने से नवीन स्टैंड की जगह जगतपुर चौराहे, हनुमान मंदिर चौराहे तथा पुराने बस स्टैंड पर अतिक्रमण के चलते बसें रोड़ पर आमने सामने यानि की दोनो ओर से आने वाली बसें जब एक ही स्थान पर खड़ी हो जाती है उस समय काफी देर तक सबारियों के उतरने चड़ने तक करीब एक बार में 5 से 10 मिनिट तक जाम की स्थिति बन जाती है स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन को अवैध स्टैंडों पर बसों के खड़े होने से लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिये नवीन बस स्टैंड पर बसों के खड़े होने से नगर में दिन में 10 बार लगने वाले जाम से आम लोगो को निजात दिलाने की पहल जनहित में करना चाहिये।
Tags
Kolaras