शिवपुरी - बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति मर्यादित अटलपुर के प्रशासक द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अटलपुर के सहायक समिति प्रबंधक श्री शिवप्रताप सिंह यादव को निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शाखा बदरवास निर्धारित किया गया है।
सहकारी बैंक के प्रशासक ने बताया कि चना एवं मसूर उपार्जन कार्य के दौरान प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में यादव के कार्यों में लापरवाही पाई गई इसके अतिरिक्त खरीफ सीजन के दौरान किसानों को संस्था के माध्यम से समय पर उर्वरक वितरण नहीं किए जाने संबंधी शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही थीं।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मामले में जांच कर लापरवाही करने वाले पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
इस प्रकार उपार्जन कार्य एवं खाद वितरण व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए सहायक समिति प्रबंधक शिवप्रताप सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Tags
Shivpuri