विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महा विद्यालय में हुआ योग प्राण विद्या शिविर का आयोजन - Kolaras



कोलारस - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विगत दिवस विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महा विद्यालय में  योग प्राण विद्या शिविर का आयोजन योगाचार्य स्वामी श्याम देव के सानिध्य में चिकत्सा महा विद्यालय के डीन डॉक्टर परमहंस जी एवं समस्त स्टाफ् के सहयोग से किया गया। 


इस अवसर पर योगाचार्य स्वामी श्यामदेव  द्वारा शरीरिक व्यायाम, प्राकृतिक श्वसन, क्षमा साधना, पृथ्वी शांति ध्यान कराया गया इस अवसर पर स्वामी जी ने जीवन मे ध्यान के महत्व को बताया कि किस तरह ध्यान आपके जीवन को परिवर्तित करता है व्यक्ति आज के दौर में भागम भाग की जिंदगी जी रहा है तो तनाव, अवसाद होना तो स्वभाविक है यदि मानव प्रतिदिन प्राकृतिक श्वसन,ध्यान, व्यायाम करे तो स्वस्थ रहा जा सकता है पृथ्वी शांति ध्यान आपके जीवन में उच्च भावना को विकसित करता है और मानसिक रोगों से मुक्त करता है जीवन जीने की कला को विकसित करता है। 


इस अवसर पर चिकत्सा महा विद्यालय के डीन डॉक्टर परमहंस ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो ध्यान कराया गया उससे अभिभूत हूँ बहुत आनंद आया मन एक दम शांत हो गया इस तरह के आयोजन आगे भी आयोजित करते रहेंगे इस अवसर पर  डॉक्टर पंकज  शर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म