महिला पटवारी को 10 हजार की रिश्‍वत लेते रंगे हाथो पकड़ा - MP News



मध्यप्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है यहां जिले के बदनावर में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एक महिला पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी ने भूमि सीमांकन के एवज में घूस मांगी थी।


जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बदनावर तहसील के खेरवास गांव का है जहां निवासी किसान सुरेश सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत में बताया कि उसकी खेरवास गांव में 12 बीघा कृषि भूमि है इसी जमीन का सीमांकन कराने के लिए किसान महिला पटवारी कला भट्ट के पास पहुंचा था तभी भूमि सीमांकन के एवज में पटवारी ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।


शिकायत की जांच के बाद महिला पटवारी पर लगाए आरोप सही पाए गए जिस पर लोकायुक्त की टीम ने योजना के तहत जाल बिछाया मंगलवार को किसान को पटवारी महिला के पास रिश्वत की पहली किस्त के तौर 10 हजार रुपये देने के लिए भेजा जैसे ही किसान ने महिला पटवारी को रिश्वत के रुपये दिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया रिश्वतखोर महिला पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म