कोलारस - कोलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अनंतपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजा के मौके पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया की ब्रज भूमि क्षेत्र में स्थित श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है जो गोवर्धन की तलहटी में जाकर के श्री गिरिराज महाराज का पूजन करते हैं मानसी गंगा का स्नान करते हैं एवं सच्ची भावना से परिक्रमा करते हैं संसार में कोई ऐसी इच्छा नहीं है जिसको श्री गोवर्धन महाराज पूर्ण नहीं कर सके क्योंकि गोवर्धन महाराज साक्षात भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप माने गए हैं एवं इस पृथ्वी पर अपने भक्तों के संकट दूर करने के लिए एवं अपने भक्तों की इच्छा पूर्ण करने के लिए विराजमान है।
इसलिए अपने जीवन में मनुष्यों को अवश्य गोवर्धन की परिक्रमा करना चाहिए जो व्यक्ति अधिक मास में चौरासी कोश की परिक्रमा नहीं कर सकते है उनके लिए कम से कम श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा तो करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए, आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में सुंदर भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया और बताया मां यशोदा एवं नंद बाबा को प्रसन्न करने के लिए भगवान सुंदर सुंदर बाल लिया किया करते थे, आचार्य जी ने कालिया नाग की लीला का वर्णन सुनाया और बताया कि कालिया नाग यमुना जी में रहता था जिससे यमुना मैया का पानी जहरीला हो गया था तो भगवान ने कालिया नाग को वहां से भगाया, भगवान ने गोपियों का चीर हरण किया चीरहरण का अर्थ है भगवान ने उनके जो काम क्रोध लोभ मोह मत्सर आदि जो वस्त्र हैं जो कि सभी के अंदर छुपे हुए हैं।
उन वस्त्रों को भगवान ने चुराया है जिससे कि मनुष्य भगवान को प्राप्त करने के योग्य बनता है यह लीला भगवान की एक विचित्र लीला थी जिसको सत्संग के द्वारा ही जाना जा सकता है कथा के विश्राम पर भगवान को छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए एवं सभी कथा श्रोताओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की आशीर्वाद प्राप्त किया इस कथा का आयोजन 3 जून से 10 जून तक किया जा रहा हैं।
