कोलारस के जगतपुर से महाविधालय तक जल्‍द होगा सीसी रोड का निर्माण - शिवहरे - Kolaras



कोलारस - नगर परिषद कोलारस के वार्ड क्रमांक-1 में निर्माणाधीन नवीन पानी की टंकी के अंतिम चरण के कार्यों का स्थल निरीक्षण करने पहुंचे कोलारस नगर परिषद के कार्यवाहक अध्‍यक्ष रविन्‍द्र शिवहरे निरीक्षण के दौरान ठेकेदार दीपक भार्गव मौके पर मौजूद रहे।



शिवहरे ने निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में ही निर्माणाधीन पार्क को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया इसी के साथ वार्ड क्रमांक-1 के लोधी मोहल्ला में नागरिकों को लंबे समय से हो रही सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के कार्यवाहक अध्‍यक्ष शिवहरे ने लोधी मोहल्ला से कॉलेज तक नवीन सी.सी रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के भी संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जिसका कार्य जल्‍द होगा।




प्रेस को जानकारी देते हुुुये शिवहरे ने बताया कि - जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण एवं वार्ड का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

ठेेेकेदार भार्गव ने कहा कि - पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है जल्‍द ही नगरवासियों को एक अच्‍छी बहतर पूर्ण सुविधाओं से लेस पार्क मिलने वाला है साथ ही लोधी मोहल्‍ला से महाविधालय तक जल्‍द ही सीसी रोड का निर्माण कार्य होकर एक अच्‍छी रोड की सौगात वार्ड एवं नगरवासियों को मिलेगी हमारे द्वारा सभी कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म