कोलारस - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस परगना क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 370/2024 मे स्थाई वारंटी अजब सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के के द्वारा जिले में वारंटी की दर पकड़ कर गिरफ्तार करने के निर्देशन दिये गये हैं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 06.06.2026 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 370/2024 के स्थाई वारंटी अजब सिंह पुत्र देवीलाल जाटव उम्र 35 साल निवासी ग्राम डेहरवारा थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी (म.प्र.) को दौराने कॉम्बिंग गश्त उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 07.06.2026 को माननीय न्यायालय ग्वालियर पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकङ, प्र.आर. 493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर. 856 दुले सिंह जामोद, आर. 1056 प्रवेश कुमार, आर. 1035 सौरभ पचौरी की विशेष भूमिका रही।
