महिला के रील्‍स बनाने के चक्‍कर में लाखों की चोरी, फेमस होने के लिये गहनों के शो ऑफ ने चोरों को दिया न्यौता - Shivpuri

 
मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले की एक महिला द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्‍कर में रील्‍स बनाने पडा भरी महिला द्वारा गहनों के शो ऑफ ने चोरों को दिया न्यौता, बता दे कि महिला द्वारा शो ऑफ की कई वीडिया सोशल मीडिया पर अपलॉड करती रहती है इसी क्रम में महिला ने सोशल मीडिया पर चमक-दमक दिखाना जिले की फेमस यू ट्यूबर रचना गुर्जर को भारी पड़ गया लाइक्स और फेम की चाह में रचना ने खुद ही चोरों को अपने घर का न्यौता दे दिया नरवर क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में रहने वाली रचना के घर शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए खास बात यह है कि रचना ने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर सोने के आभूषण पहनकर वीडियो अपलोड किया था आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी वीडियो को देखकर घर को निशाना बनाया।


जानकारी के अनुसार वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य पहली मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और बाउंड्री की तार-जाली काटकर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने रचना गुर्जर के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और नीचे के कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन, चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म