रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर द्वारा बिल के भुगतान के एवज एक लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार - MP News



मध्‍यप्रदेश के पश्चिम मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है सूत्रों से पता चला है कि अधिकारी ने बकाया बिल के भुगतान के एवज में घूस मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी है।


जानकारी के अनुसार दरअसल, पीड़ित ठेकेदार ने जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई का काम किया गया था। जिसके पूरा होने के बाद विभाग में लगभग एक करोड़ रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा थी। साथ ही बिल और पीवीसी बकाया भी लंबित थे। इसके चलते ठेकेदार ने विभाग के कई चक्कर लगाए। लेकिन, उसे बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से उसकी मुलाकात हुई।


आरोप है कि राशि और बकाया बिलों के भुगतान के एवज में डिप्टी चीफ इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेकिन, ठेकेदार उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए पीड़ित ने शिकायत सीधा जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत में जांच के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी नारायण सिंह बुंदेला को सागर में ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म