शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना पोहरी पुलिस ने गौवंश के अवैध और क्रूरता पूर्वक परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया है पुलिस ने वाहन में भरे गौवंश को मुक्त कराकर मेडिकल परीक्षण के बाद गौशाला भेज दिया है मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था इसी दौरान 11 जून 2026 की रात कस्बा गश्त के दौरान सूचना मिली कि गुढ़ा गांव के पास एक कंटेनर ट्रक में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन की तैयारी की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कंटेनर क्रमांक RJ26GA9080 को कब्जे में लिया पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
कंटेनर में मिले बछड़े, गौशाला भेजे गए
पुलिस ने कंटेनर खोलकर जांच की तो उसमें गाय के बछड़े क्रूरता पूर्वक भरे हुए मिले कार्रवाई के दौरान कुछ गौवंश जंगल की ओर भाग गए, जबकि शेष गौवंश का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें गौशाला में सुरक्षित सुपुर्द किया गया। जब्त कंटेनर को थाना परिसर में रखा गया है।
थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
Tags
Shivpuri